सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Proposal for a Bid of 5.5 Lakhs for Fishing Rights at Lakshmi Tal

Jhansi News: मत्स्य आखेट के लिए लक्ष्मी ताल की 5.5 लाख की बोली का प्रस्ताव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Proposal for a Bid of 5.5 Lakhs for Fishing Rights at Lakshmi Tal
विज्ञापन
झांसी। लक्ष्मीताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डडियापुरा के अध्यक्ष सुरेश कुमार रायकवार ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपा। मत्स्य आखेट के लिए लक्ष्मी तालाब की बोली साढ़े पांच लाख रुपये स्वीकार करने की मांग की।
Trending Videos

अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने तीन दिन पहले लक्ष्मी तालाब, आंतिया ताल की खुली बोली के लिए प्रतिभाग किया। समिति ने इसलिए बैठक का बहिष्कार किया था क्योंकि मत्स्य विभाग के अधीन समितियां हैं। जब तक विभाग स्वीकृति नहीं देता तब तक वह कहीं प्रतिभाग नहीं करते हैं। इसी तरह, मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बिजौली ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर आंतिया ताल की बोली डेढ़ लाख और निषाद राज मत्स्य जीवी सहकारी समिति रक्सा ने पानी वाली धर्मशाला की बोली 10 हजार से शुरू करने का प्रस्ताव दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



अपात्र समिति को बोली में शामिल करने का आरोप झांसी। भाजपा के पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लक्ष्मी ताल और आतिया तालाब की बोली में अपात्र समिति को भी बोली में शामिल किया गया। इस कारण अन्य समितियों ने बोली का बहिष्कार किया। उन्होंने मत्स्य विभाग के नियमों के अनुसार बोली में समितियों को प्रतिभाग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed