{"_id":"69b5c4d6dcfeb97bc109fea0","slug":"bu-convocation-in-july-jhansi-news-c-11-jhs1004-756240-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू का दीक्षांत समारोह जुलाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू का दीक्षांत समारोह जुलाई में
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति ने राजभवन को भेजी सूचना, अंतिम तिथि के निर्धारण का इंतजार शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि का दीक्षांत समारोह पहली बार जुलाई में होने जा रहा है। विवि प्रशासन ने यह सूचना राजभवन को भेज दी है। वहीं, कुलपति ने अधीनस्थों को दीक्षांत समारोह की तैयारियां का खाका तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
बीयू का 30वां दीक्षांत समारोह 27 अगस्त 2025 और 29वां दीक्षांत समारोह 23 अक्तूबर 2024 को आयोजित किया गया। चूंकि इस बार कुलपति ने शैक्षणिक सत्र नियमित करना तय किया है। इसलिए 31वां दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का फैसला लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विगत दिनों राजभवन से दीक्षांत समारोह को लेकर प्रस्तावित तिथियों की जानकारी प्रदेशभर के राजकीय विवि के कुलपतियों से मांगी गई थी। इस पर बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने जुलाई के अंतिम सप्ताह तक दीक्षांत समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भेज दिया है। राजभवन से भले ही अभी अंतिम तारीख तय नहीं हुई है मगर जुलाई में आयोजन की सहमति मिल गई है।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें मंच सज्जा एवं मंच पर आसन व्यवस्था, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान, शोभायात्रा, कुलगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिसर व्यवस्था समिति, उपाधि एवं शैक्षिक वस्त्र वितरण, स्मारिका मुद्रण, अनुश्रवण समेत 23 समितियों का गठन किया जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि राजभवन ने दीक्षांत समारोह को लेकर जानकारी मांग थी। इसके तहत जुलाई में समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भेज दिया है। राजभवन से तारीख का निर्धारण होते ही तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विद्या परिषद की बैठक 23 व कार्य परिषद की 25 को
झांसी। बुंदेलखंड विवि की विद्या परिषद की बैठक 23 मार्च को होने जा रही है। इसमें ओडीएल समेत कुछ पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। 24 मार्च को वित्त समिति और 25 मार्च को कार्य परिषद की बैठक होगी। इसमें विद्या परिषद व वित्त समिति में पारित प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी। यह जानकारी कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने दी है। ब्यूरो
Trending Videos