{"_id":"69cba11be0707518190a57a0","slug":"bu-last-date-for-filling-ug-pg-even-semester-exam-forms-extended-to-april-2-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: यूजी-पीजी सम-सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित, 2 अप्रैल हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: यूजी-पीजी सम-सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित, 2 अप्रैल हुई
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
इसके बाद चार अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकेंगे। द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क नहीं देना होगा।
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुंदेलखंड विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के यूजी-पीजी सम सेमेस्टर (चतुर्थ, छठवें आदि) के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब दो अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद चार अप्रैल तक 500 रुपये विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकेंगे। द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क नहीं देना होगा।
बीयू ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, जिसके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। वहीं, 1.40 लाख छात्र-छात्राओं में से 1.32 लाख ने परीक्षा फार्म भर दिए हैं। शेष विद्यार्थी तकनीकी कारणों से फार्म नहीं भर पा रहे हैं। महाविद्यालयों और छात्रों ने फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। सोमवार को परीक्षा फार्म (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) भरने की अंतिम तिथि दो अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विलंब शुल्क से राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ, छठवें आदि सम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी, इसलिए इनके परीक्षा फार्म भरने पर विलंब शुल्क नहीं लगाया है।
Trending Videos