{"_id":"69cae3f1baca5e528009c691","slug":"drunken-son-murders-elderly-mother-using-a-grinding-stone-jhansi-news-c-11-jhs1004-767239-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सिलबट्टा मारकर शराबी बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या, पत्नी के छोड़कर जाने के बाद मां ही खिलाती थी खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सिलबट्टा मारकर शराबी बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या, पत्नी के छोड़कर जाने के बाद मां ही खिलाती थी खाना
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार
रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी बेटे आत्माराम ने अपनी ही बुजुर्ग मां हरकू की सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। मां, जो बेटे का सहारा थी, उसी के हाथों मौत का शिकार हो गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी बेटे आत्माराम ने अपनी ही बुजुर्ग मां हरकू की सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी। मां, जो बेटे का सहारा थी, उसी के हाथों मौत का शिकार हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खैरा गांव निवासी 75 वर्षीय हरकू (पत्नी पजन लाल) अपने बेटे आत्माराम के साथ रहती थीं। परिवार में पांच बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। चौथे नंबर का बेटा आत्माराम शराब का आदी बताया जा रहा है। उसकी पत्नी से विवाद के बाद वह उसे छोड़कर बच्चे के साथ नंदनपुरा स्थित मायके में रहने लगी थी। इसके बाद से आत्माराम अपनी मां के साथ रह रहा था और मां ही उसका पालन-पोषण कर रही थीं।
सोमवार सुबह करीब सात बजे आत्माराम शराब के नशे में घर पहुंचा और मां को जबरन घर से बाहर निकालने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आत्माराम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाया और मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हरकू मौके पर ही बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई।
मृतका के बेटे बालिक अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आत्माराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रक्सा थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन वृद्धा की मौत के बाद एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
Trending Videos