सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bail plea of girlfriend accused of abetting suicide rejected

Jhansi: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी प्रेमिका की जमानत अर्जी खारिज, प्रेमी ने दुपट्टे से लगा लिया था फंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 31 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

सात साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि तुषार का काम छूट जाने के बाद प्रेमिका ने उससे दूरी बनाते हुए शादी से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद तुषार ने प्रेमिका के दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी थी।

Jhansi: Bail plea of girlfriend accused of abetting suicide rejected
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

करीब दो महीने पहले प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली प्रेमिका की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति-जनजाति निवारण निवारण अधिनियम) आदित्य चतुर्वेदी की अदालत ने निरस्त कर दी।
Trending Videos


अभियोजन पक्ष के मुताबिक सौम्या साहू और तुषार पाखरे के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध था। शुरुआती वर्षों में तुषार मंडी में काम कर अच्छी आमदनी कर लेता था, इसलिए उसके साथ संबंध बनाए रखी, लेकिन बाद में उसका काम छूट गया। उसके पास पैसों की कमी हो गई तो सौम्या ने किनारा करना शुरू कर दिया। दो फरवरी को सौम्या, तुषार के घर पर थी तभी उसने तुषार को गालियां दी व शादी करने से इनकार कर दिया था। इस दौरान उनके बीच नोकझोंक भी हुई और तुषार ने सौम्या के दुपट्टे का फंदा बनाया और झूल गया। उसे अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। सोमवार को विशेष न्यायालय में अभियुक्ता की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई। अधिवक्ता ने तर्क दिया कि वह निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। विशेष लोक अभियोजक केशवेंद्र प्रताप सिंह और कपिल करौलिया ने दलील दी कि अभियुक्त ने उसे पैसे के लिए प्रताड़ित किया था, साथ ही शादी से इनकार कर दिया था, इसलिए तुषार ने फंदा लगाया। न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed