सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 13 people injured after three vehicles collided on the highway

Jhansi: हाइवे पर तीन वाहन टकराने से 13 लोग घायल, झपकी लगने से तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर फांदकर बस से टकराया

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 30 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर से झांसी जा रहा तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लाइन में आकर बस से टकरा गया। वहीं पीछे आ रही वैन भी बस से टकरा गई।

Jhansi: 13 people injured after three vehicles collided on the highway
दुर्घटना में हाइवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झांसी-कानपुर हाइवे पर सोमवार सुबह बुजुर्ग बचावली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे चल रही वैन भी बस से टकराई गई। दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई थी। जिससे असंतुलित होकर ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी लाइन में आ गया। पुलिस ने रोडवेज संविदा चालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


बस स्टैंड झांसी से सुबह कानपुर के लिए रोडवेज बस रवाना हुई। बस में लगभग 15 सवारी थी। सुबह लगभग 6 बजे बस बचावली गांव के पास निकल रही थी। तभी कानपुर से झांसी जा रहा तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लाइन (विपरीत दिशा) में आकर बस से टकरा गया। वहीं पीछे आ रही वैन भी बस से टकरा गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से राहगीर में हड़कंप मच गया। लोग भागकर मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी है। हादसे में घायल सुमित पटेल (28), उनकी पत्नी रागिनी (23), उनकी बेटी आरिका (2), स्वामी शिवानंद (77), बालकिशन (31), बबलू (37), बस चालक राजीव कुशवाहा (30), कंडेक्टर रिचा साहू (32) समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी का पुलिस ने लोगों की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने संविदा रोडवेज चालक राजीव कुशवाहा की तहरीर पर मामला दर्ज कर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ागांव थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। एक साथ तीन वाहन टकराने से एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वाहनों को जब्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि 13 घायल आए थे। सभी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में शिकार घायल बोले
कानपुर के बिठूर निवासी वैन चालक बबलू ने बताया कि वैन में स्वामी शिवानंद समेत 4 लोग सवार थे। वह इंदौर में अपने आश्रम गए थे। तभी ट्रक डिवाइडर फांदकर हमारी लाइन पर आ गया और बस से टकरा गया। मैंने ब्रेक लगाए, मगर हमारी वैन भी बस से टकरा गई। स्पीड कम होने की वजह से हम लोग बाल-बाल बच गए। चारों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं जालौन के काेंच क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी सुमित ने बताया कि पत्नी और बेटी को लेकर अपने चाचा के पास भोपाल गया था। ट्रेन से झांसी पहुंचा और फिर यहां से बस से जा रहे थे। हम सब लोग सो रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed