{"_id":"6a58692722cd49b30005c1fc","slug":"bu-students-with-high-ranks-got-private-colleges-while-those-with-lower-merit-secured-government-ones-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: अच्छी रैंक वालों को निजी एवं कम मेरिट वालों को मिल गए सरकारी कॉलेज, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: अच्छी रैंक वालों को निजी एवं कम मेरिट वालों को मिल गए सरकारी कॉलेज, छात्रों ने किया हंगामा
Thu, 16 Jul 2026 10:46 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:46 AM IST
सार
छात्रों का आरोप है कि प्रवेश परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने के बावजूद उन्हें निजी कॉलेज आवंटित कर दिए गए, जबकि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को बीकेडी समेत सरकारी कॉलेज मिल गए।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ गई। कॉलेज आवंटन में कथित गड़बड़ी से नाराज छात्रों ने बुधवार को बीकेडी कॉलेज के विधि विभाग में हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने के बावजूद उन्हें निजी कॉलेज आवंटित कर दिए गए, जबकि कम मेरिट (600 से अधिक रैंक) वाले अभ्यर्थियों को बीकेडी समेत सरकारी कॉलेज मिल गए। स्थिति बिगड़ती देख विभाग के शिक्षकों ने प्रवेश कार्य रोक दिया और विभाग बंद कर कुलसचिव से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलसचिव ने तत्काल प्रभाव से बीए-एलएलबी, एलएलबी, बीएलएड, बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स), एमएससी एग्रीकल्चर (सभी ब्रांच), एमएड और बीपीएड में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
कॉलेज वरीयता में गड़बड़ी से बिगड़ा आवंटन
बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर अभ्यर्थियों की कॉलेज वरीयता सही तरीके से लागू नहीं हुई। इसका नतीजा यह रहा कि उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के सरकारी संस्थानों के बजाय निजी कॉलेज आवंटित हो गए, जबकि अपेक्षाकृत कम मेरिट वाले छात्रों को सरकारी कॉलेज मिल गए। इससे छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है।
बीकेडी कॉलेज के विधि विभाग में हंगामे के बाद डीन प्रो. एलसी साहू, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. अजीत कुमार प्रजापति और डॉ. अजीत गुप्ता कुलसचिव से मिले और पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर मंथन किया।
विज्ञापन
संशोधित आवंटन सूची आज होने की उम्मीद
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम को खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि संशोधित कॉलेज आवंटन सूची बृहस्पतिवार तक जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।
180 से अधिक प्रवेशों पर भी संशय
बाबू जगजीवनराम विधि संस्थान में बीए-एलएलबी की करीब 180 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। संशोधित आवंटन सूची जारी होने के बाद इनमें से कुछ छात्रों का कॉलेज आवंटन बदल सकता है। हालांकि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है, उनके मामले में विश्वविद्यालय को अलग व्यवस्था करनी होगी। प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर सीटें बढ़ाकर भी प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे।
समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम ने खामियां दूर कर संशोधित कॉलेज आवंटन सूची जारी करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू हो जाएगी। जिन छात्रों का गलत आवंटन हुआ है, उन्हें उनकी प्रथम वरीयता के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र कुमार, कुलसचिव, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय