फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two notorious thieves arrested in a police encounter

Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक हुआ घायल, अवैध तमंचा व जेवरात बरामद

Fri, 17 Jul 2026 10:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

थाना बबीना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में पुलिस की गोली लगने से  वह घायल हो गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Two notorious thieves arrested in a police encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

थाना बबीना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बबीना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने गोपालपुरा रोड स्थित खैलार नहर के किनारे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना बबीना में दर्ज चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत पुत्र आलमोहम्मद, निवासी सूरनगर, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन तथा कदीर खान पुत्र गुलसेर खान, निवासी भानसीपुर, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी कदीर खान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल जीवन रक्षार्थ उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed