फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Drinking water crisis in Mission Compound; water supply comes only once a day

Jhansi: मिशन कंपाउंड में पेयजल समस्या, दिन में एक बार ही आता है पानी, हैंडपंप भी खराब

Fri, 17 Jul 2026 12:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

मिशन कंपाउंड की आबादी करीब 15 हजार है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि काफी समय से वह लोग पानी की समस्या से परेशान है।

विज्ञापन
Jhansi: Drinking water crisis in Mission Compound; water supply comes only once a day
मिशन कंपाउंड में खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : संवाद

विस्तार

महानगर के पॉश इलाकों में शामिल मिशन कंपाउंड में दिन में एक बार ही पानी आता है। इसके अलावा कहीं विद्युत खंभा टेढ़ा है, तो कहीं हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से यह समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड महानगर के बीचों बीच स्थित इलाका है। यहां की आबादी करीब 15 हजार है। यहां सड़कों की स्थिति तो बेहतर है। कुछ स्थान छोड़ दें तो स्ट्रीट लाइट को लेकर समस्या नहीं है, लेकिन पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सुबह सात से आठ बजे के आसपास एक घंटे के लिए पानी आता है। करीब डेढ़ साल पहले सुबह-शाम पानी आता था। लेकिन, यहां की टंकी से कुछ और इलाकों को जोड़ने के बाद अब एक ही बार नल से जल मिल पा रहा है। यहां पर कुछ हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। रेल पटरी की तरफ जाने पर विद्युत खंभा भी टेढ़ा हो जाने से गिरने का खतरा बना हुआ है। कुछ जगहों पर नालियों के ड्रेन कवर भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन


इनका यह है कहना
नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि जहां भी ड्रेन कवर टूटे हैं, उनकी जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।

यह बोले क्षेत्रवासी
सुबह आठ बजे के आसपास नल से पानी आता है। इसके बाद बोरिंग के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो कि कठोर होता है। कुछ जगहों पर नलियों के ड्रेन कवर भी टूटे हैं। - आरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में कई जगहों पर हैंडपंप खराब हैं। विद्युत खंभा टेढ़ा हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। लगभग डेढ़ साल पहले दिन में दो बार पानी आता था, अब एक बार ही आता है। - अंकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed