सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Caste Census Politics Heats Up: Anupriya Slams Congress – "50 Years Wasted, Now Rushing for Credit

जातीय जनगणना पर सियासत गरमाई: जातीय जनगणना पर अनुप्रिया का वार: "50 साल मिले कांग्रेस को, अब श्रेय लेने की होड

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विवेक राजौरिया Updated Mon, 05 May 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

झांसी में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 50 साल तक देश पर राज करने का मौका मिला, लेकिन तब जातीय जनगणना पर कोई कदम नहीं उठाया। अब जब एनडीए सरकार ने फैसला लिया है तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दल श्रेय लेने की होड़ में लग गए हैं। जनता समझ चुकी है कि कौन असली काम कर रहा है और कौन सिर्फ सियासी बयानबाजी में लगा है।

Caste Census Politics Heats Up: Anupriya Slams Congress – "50 Years Wasted, Now Rushing for Credit
झांसी पहुंची अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 झांसी आयी केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। रविवार रात झांसी पहुंची मंत्री ने स्पष्ट कहा कि "अब श्रेय की होड़ में जो दौड़ रहे हैं, वे बताएं कि जब सत्ता में थे, तब क्यों सोते रहे?"

Trending Videos

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पांच दशक तक देश चलाने का मौका मिला, लेकिन सामाजिक न्याय जैसे अहम विषय पर कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। "जनता अब समझदार है, चुनावी वादों और जमीनी काम में फर्क जानती है," उन्होंने दो टूक कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

"मोदी सरकार फैसले लेने में नहीं करती देरी"

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जातीय जनगणना कराने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जिन दलों को आज जनगणना की इतनी चिंता हो रही है, वे कभी यूपीए का हिस्सा रहे। जब सत्ता में थे, तब क्यों नहीं लिया फैसला?"


पहलगाम हमले पर सख्त रुख – "आतंकी और उनके सरगना नहीं बचेंगे"

पहलगाम की आतंकी घटना पर मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने साफ संदेश दे दिया है – "आतंक और उसके पोषकों को बख्शा नहीं जाएगा। सजा ऐसी मिलेगी जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत आतंकवाद के सामने कभी झुका था, न झुकेगा।


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र पटेल, बुंदेलखंड प्रभारी कालका प्रसाद पटेल और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed