सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rain and clouds increased the cold during the day, five millimeters of water fell

Jhansi: बारिश और बदरी से दिन में बढ़ी ठंड, पांच मिलीमीटर गिरा पानी, आज भी वर्षा के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 04 Feb 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में बुधवार को भी गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Jhansi: Rain and clouds increased the cold during the day, five millimeters of water fell
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और बदरी छाई रहने से दिन में ठंडक बढ़ गई है। दिनभर में पांच मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
Trending Videos



झांसी का न्यूनतम पारा सबसे अधिक
सोमवार-मंगलवार की रात दो बजे से बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि, कुछ देर पानी गिरने के बाद वर्षा थम गई। मंगलवार सुबह पांच बजे से फिर तेज बारिश होने लगी। फिर दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ ही दिन में बदरी भी छाई है। ऐसे में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन झांसी का न्यूनतम पारा सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बारिश के आसार
वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में बुधवार को भी गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद अगले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने के साथ ही दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस और रात के पारा में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है।


तेज हवा, बारिश से बल्लियों पर लगी होर्डिंग झुकी
महानगर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर बल्लियों पर फिर से अवैध होर्डिंग लगा दी गई हैं। तेज हवा के साथ हुई बारिश से बल्लियों पर लगी होर्डिंग झुक गई। अब इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है लेकिन नगर निगम प्रशासन इसे हटवाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed