{"_id":"69823cf3fcda27c8ad0f678b","slug":"the-women-of-the-group-were-duped-of-rs-244-lakh-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-732649-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समूह की महिलाओं को लगाई 2.44 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समूह की महिलाओं को लगाई 2.44 लाख की चपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पैसा दोगुना करने का झांसा देकर जालसाज महिला ने महिलाओं से 2.44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने आईजी आकाश कुलहरि से गुहार लगाई। आईजी के निर्देश पर सीपरी बाजार थाने में जालसाज महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोंदू कंपाउंड निवासी सुधा, गुलाब देवी परिहार, सरला यादव, संजू बागवार एवं तनीषा राजपूत ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सीपरी बाजार के गुरुद्वारा वाली गली निवासी अल्का यादव पत्नी अंकित ने उनसे संपर्क किया था। अल्का ने समूह में पैसा जमा करने पर समय में वित्तीय मदद करने के साथ पैसा दोगुना करके लौटाने की बात कही थी। सभी ने अल्का की बात पर यकीन करते हुए पैसे उसे दे दिए।
सुधा ने 52 हजार, गुलाब देवी ने 27 हजार, सरला यादव ने 19 हजार, संजू बागवार ने 66 हजार, तनीषा राजपूत ने 80 हजार रुपये जमा किए। कुछ समय बाद अल्का लापता हो गई। उन्होंने सीपरी बाजार थाने में सूचना दी। वहां से कोई कार्रवाई न होने पर आईजी से गुहार लगाई। सीपरी बाजार पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Trending Videos