फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Mohan and former CM Shivraj visited Ramlala in Orchha ram mandir

राम राजा लोक: सीएम मोहन और पूर्व सीएम शिवराज ने ओरछा में किए रामलला के दर्शन, बोले- आज का दिन अद्भुत

Mon, 22 Jan 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचकर मंदिर प्रांगण में अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट देखा। साथ ही राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
 

विज्ञापन
CM Mohan and former CM Shivraj visited Ramlala in Orchha ram mandir
सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम नगरी ओरछा में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा। महल और मंदिरों सहित संपूर्ण नगर को लाइटिंग से सजाया गया। बुंदेलखंड की अयोध्या भी सज संवरकर दुल्हन की तरह तैयार दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचकर मंदिर प्रांगण में अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट देखते हुए वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'मैं ओरछा में भगवान राम के दर्शन करने के लिए आया, आज यहां बैठकर हम सबने अयोध्या की अद्भुत छटा निहारी है। कई जन्मों के पुण्य के बाद ये मौका मिलता है। यशस्वी प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में आरती-पूजन और विधि विधान से भाग लिया है। ये सच्चे अर्थों में भगवान राम की प्रतिष्ठा नहीं हुई, बल्कि भारत की आत्मा की प्रतिष्ठा हुई है। भारत के पुराने की वैभव की प्रतिष्ठा हुई है। ये सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत क्षण है। भगवान राम सब पर कृपा करें, उनसे विनती करते हुए मैं प्रधानमंत्री सहित सभी को शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन


ओरछा में राम राजा लोक को लेकर बोले मुख्यमंत्री ने बताया कि 'जो भी शेष है वो लोक बनाए जाएंगे, शासन की जो योजनाएं चल रही हैं वह सब चलती रहेंगी। इसमें नए विचारों के आधार पर जो-जो बातें आएंगी, वह सब भी करते जाएंगे। ओरछा को अच्छी कनेक्टिविटी भी जल्दी देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के राम मंदिर मुद्दे पर धरना देने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है एक तरफ कांग्रेस कहती है कि राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि स्थल का ताला खुलवाया और दुर्भाग्य से ऐसा भावपूर्ण निमंत्रण भाग्य से जो मिलता है और अभागे होकर न सिर्फ निमंत्रण ठुकराया, बल्कि लगातार हिंदुओं को लज्जित करने के कार्य कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सनातन के लिए अद्भुत दिन है। जीवन धन्य हो गया, अयोध्या में भगवान दिव्य भव्य मंदिर में विराजित हो गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। आज मन पुलकित हो गया। अब रामराज्य के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed