{"_id":"69bdb7e2d352c1fd6b052b09","slug":"color-coded-stickers-to-be-affixed-to-e-rickshaws-and-eautos-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-153435-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ई-रिक्शा और ई-ऑटो पर लगेंगे कलर कोड स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ई-रिक्शा और ई-ऑटो पर लगेंगे कलर कोड स्टीकर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और सुव्यस्थित बनाने के लिए अब शहर में चलने वाले ई-रिक्शा, ई-ऑटो का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ उनको रूट आवंटन और कलर कोड स्टीकर लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
इन वाहनों में यात्रा करने वाले यात्री भी क्यूआर कोड स्कैन करके चालक, वाहन और रूट की जानकारी हासिल कर सकेंगे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर अब ई-रिक्शा, ई-ऑटो का सत्यापन, कलर कोड स्टिकर आवंटन के साथ साथ रूट निर्धारण किया जाएगा। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया शहर कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित करने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कलर कोड स्टीकर और रूट के लिए ई-रिक्शा, ई-ऑटो स्वामी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ यातायात कार्यालय पहुंचें। यहां यातायातकर्मी सभी जानकारियां सॉफ्टवेयर में भरेगा। इसके बाद स्वामित्व एवं आवास के आधार पर संबंधित को कलर कोड एवं रूट प्रदान कर किया जाएगा।
सत्यापित चालक एवं वाहन होने पर सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी। ई-रिक्शा, ई-ऑटो की वैधता एवं आपराधिक घटना पर वाहन व चालक का चिह्नीकरण होगा। फिटनेस युक्त वाहन होने पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वहीं वाहन के कागजों की जांच से वाहन स्वामियों को छुटकारा मिलेगा। प्रभारी यातायात ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया को जल्द ही शहर में शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos