{"_id":"69d6b928357012be73079e3a","slug":"groom-heading-out-to-buy-wedding-turban-dies-in-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-772904-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सेहरा खरीदने जा रहे दूल्हे की हादसे में मौत, बाजार जाते वक्त बाइक फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सेहरा खरीदने जा रहे दूल्हे की हादसे में मौत, बाजार जाते वक्त बाइक फिसलने से हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का कहना है कि देशराज के तीन बेटे एवं एक बेटी थी। चार साल में उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।
हादसे में दूल्हे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शादी तय होने के बाद अपने मामा के साथ सेहरा खरीदने निकले युवक की बाइक मंगलवार देर-शाम पूंछ थाना के विशाल ढाबा के पास फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके मामा को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया।
मूल रूप से जालौन के एट थाना क्षेत्र के ईंगुई खुर्द गांव निवासी सचिन अहिरवार (23) खेती किसानी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सचिन की शादी तय हो गई थी। शादी के लिए जरूरी सामान खरीदे जा रहे थे। गांव में नया मकान भी बनवाया गया था। सीमेंट और सरिया का कुछ पैसा उधार था। मंगलवार शाम सचिन उधारी चुकाने के साथ ही बाजार से सेहरा खरीदने मामा बृजेंद्र के साथ निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वे दोनों बाइक से विशाल ढाबा के पास पहुंचे, बाइक अचानक फिसल गई। डिवाइडर में टकराने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको मोंठ सीएचसी भेजा गया तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
चार साल में तीसरे बच्चे की मौत
हादसे में सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां शारदा और पिता देशराज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। गांव के लोगों का कहना है कि देशराज के तीन बेटे एवं एक बेटी थी। चार साल में उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। करीब चार साल पहले उसकी बेटी की आग से जलकर मौत हो गई थी। उसके बाद बेटा सुरेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मां-बाप अभी अपने दो बच्चों की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि सचिन की मौत हो गई। उसकी मौत से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos