{"_id":"69d73f3f33a6849ba8054fba","slug":"bu-last-chance-to-fill-even-semester-exam-form-today-rs-500-late-fee-to-be-paid-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: सम-सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका आज, अदा करनी होगी 500 रुपये विलंब फीस, 11 से परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: सम-सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका आज, अदा करनी होगी 500 रुपये विलंब फीस, 11 से परीक्षाएं
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से 218 केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। कई विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं जिसे देखते हुए बीयू प्रशासन ने नौ अप्रैल को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया है।
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुंदेलखंड विवि परिसर एवं संबद्ध कालेजों में यूजी-पीजी सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर छोड़) की परीक्षाएं 11 अप्रैल से 218 केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। वहीं, कई विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो गए हैं, जिनके लिए बीयू प्रशासन ने नौ अप्रैल (बृहस्पतिवार) को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया है।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सम-सेमेस्टर परीक्षा में करीब 1.40 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, महोबा, हमीरपुर में 218 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। आदेश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से सीसीटीवी कैमरों की कनेक्टिविटी जानी नहीं चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 53 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।
नोडल केंद्रों पर भेजी परीक्षा सामग्री
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी 53 नोडल केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सामग्री भेज दी गई है। बृहस्पतिवार को प्रश्नपत्र आदि भेज दिए जाएंगे।
Trending Videos