सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GST fraud: Gang leader arrested for defrauding Rs 4.5 crore

जीएसटी में फर्जीवाड़ा: 4.5 करोड़ का चूना लगाने वाला सरगना गिरफ्तार, कागजों में बनी फर्म के सहारे हो रहा था खेल

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। यह खेल पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। फर्म में कई लोगों के नाम भी सामने आए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

GST fraud: Gang leader arrested for defrauding Rs 4.5 crore
जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिना कारोबार किए कागजों में बनी फर्म के सहारे जीएसटी पोर्टल से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के 4.5 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के समयपुर बादली निवासी नीरज रंजन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसने आईटीसी में गोलमाल करने के लिए गिरोह बना रखा था। पांच साल से सरकारी खजाने को चपत लगा रहा था।
Trending Videos


पांच साल से चल रहा था खेल
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बीते 18 दिसंबर को स्टेट जीएसटी के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र पटेल ने कोतवाली में काजल इंटरप्राइजेज नामक फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि इस नाम की फर्म के सहारे बिना कोई वास्तविक व्यापार किए बोगस रिटर्न दाखिल कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। यह खेल पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। फर्म में कई लोगों के नाम भी सामने आए। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद आरोपी के खिलाफ कई धाराएं भी बढ़ाई गईं। नीरज रंजन ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी ऋतेश जैन एवं उसके पिता अशोक जैन ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जीएस इंटरनेशनल नाम से फर्जी फर्म बना रखी थी। इसकी मदद से लगभग 24 करोड़ रुपये का काल्पनिक लेनदेन दिखाकर फर्जी इनवॉइस बिल तैयार किया गया। इसके बाद अब तक 4.5 करोड़ रुपये का आईटीसी क्लेम लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाट्सएप चैट ने खोला राज
पुलिस ने आरोपी नीरज रंजन के लैपटॉप एवं मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच की। मोबाइल खंगालने पर ऋतेश एवं अशोक जैन से व्हाट्सएप पर बातचीत से पूरी साजिश उजागर हो गई। इनके बीच लंबी व्हाट्सएप चैट पुलिस ने बरामद की। तीनों के बीच करोड़ों रुपये की आईटीसी हड़पने को लेकर बातचीत होती पाई गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस खेल में कई अन्य लोग भी जुड़े हैं। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed