{"_id":"685dac48d4a5a44be60fb0e1","slug":"facebook-friend-told-about-a-scheme-to-double-the-money-account-was-deleted-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक वाली दोस्त ने बताई पैसे डबल करने की स्कीम, पैसे भेजते ही अकाउंट डिलीट, पढें और भी मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक वाली दोस्त ने बताई पैसे डबल करने की स्कीम, पैसे भेजते ही अकाउंट डिलीट, पढें और भी मामले
Fri, 27 Jun 2025 01:54 AM IST
सचिन सोनी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सचिन सोनी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:54 AM IST
सार
यदि फेसबुक पर अंजान महिला या पुरुष की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट है तो संभलकर स्वीकार करें। इन अकाउंट के पीछे छिपे अपराधी धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाकर आपको विश्वास में लेते हैं। इसके बाद जाल में फंसाकर लाखों रुपये का चुना लगाते हैं और गुम हो जाते हैं।
विज्ञापन
विस्तार
झांसी। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, सीपरी बाजार निवासी एक व्यक्ति के फेसबुक पर अज्ञात महिला ने फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजी, जिसे उसने तुरंत स्वीकार कर लिया। महिला ने तीन-चार दिन फेसबुक पर चैटिंग के दौरान उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद, वाट्सएप अथवा वीडियो कॉल करके उसे अपने प्यार के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। करीब 15-20 दिन बातचीत करने के दौरान महिला ने बताया कि उसने एक लिंक के माध्यम से दो-तीन दिन में अपनी धनराशि दोगुनी कर ली। यदि उसकी बातों पर यकीन है, तो वह भी अपनी राशि दोगुना कर सकता है। उसने महिला के बताए खातों में पैसा भेज दिया। जैसे ही लाखों रुपये महिला के खाते में ट्रांसफर हुए, महिला का फेसबुक एकाउंट डिलीट हो गया। जिस नंबर पर बातचीत हो रही थी, वह स्विच ऑफ हो गया। अब व्यक्ति परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी अंजान से फेसबुक पर दोस्ती न करें। पुरुषों से महिलाएं वीडियोकॉल व वाट्सएप फोन करके धनराशि दो-तीन गुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा रही हैं। सलाह है कि लोग अंजान व्यक्ति का फ्रेंड्स रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। यदि कोई दो-तीन गुना धनराशि करने की बात कह रहा है तो कत्तई झांसे में न आएं। - चंद्रदेव यादव, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
- केस-एक
विज्ञापन
- केस-दो