सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entire family beaten up; case registered against four people.

Jhansi News: पूरे परिवार के सदस्यों को पीटा, 4 पर मामला दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Entire family beaten up; case registered against four people.
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम घाटकोटरा निवासी शमीम खान ने रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र बताया कि 11 जून को शाम 7:40 बजे वह अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही सुकुरीद्दीन, नब्बू खान, असलम खान व अख्तर एक राय होकर हाथों में लाठी लेकर उसके घर के बाहर आ गए। आरोपियों ने आते ही उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली की आवाज सुनकर वह, उनके पिता हमीद खान व चाचा रमजान खान बीच-बचाव जानने के लिए घर से बाहर निकले, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे। शोर-शराबा बढ़ता देख एवं ग्रामीणों को एकत्र होते देख आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed