सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Axe used in dispute between cousins; eight injured and admitted to the medical hospital.

Jhansi: पानी के विवाद में चचेरे भाइयों में चली कुल्हाड़ी, आठ घायल, मेडिकल अस्पताल में कराए गए भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 14 Jun 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके बीच पत्थरबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए।

Jhansi: Axe used in dispute between cousins; eight injured and admitted to the medical hospital.
पानी के विवाद में भिड़े चचेरे भाई। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

रक्सा के ढीमरपुरा गांव में शुक्रवार देर-शाम कुएं से पानी भरने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके बीच पत्थरबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।


ढीमरपुरा गांव निवासी हीरालाल और उसके चचेरे भाई मूलचंद एवं महेश परिवार के साथ आसपास रहते हैं। उनके बीच बंटवारे के बाद से कुएं को लेकर आपसी विवाद है। गांव के लोगों का कहना है शुक्रवार शाम दोनों पक्ष इस बात पर फिर आमने सामने आ गए। शाम करीब सात बजे हीरालाल का बेटा अभय खेत जा रहा था, तभी मूलचंद और महेश के परिवार वालों ने मिलकर अभय समेत नरेंद्र, रानी और सुमन को घेरकर पीट दिया। यह बात मालूम चलने पर अभय पक्ष के लोगों ने भी मूलचंद और महेश के परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हमले में मूलचंद, महेश और देवंती घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक कुएं के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed