सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Two special trains to run for the Amavasya Mela at Chitrakootdham Karwi

Train News: चित्रकूटधाम कर्वी में अमावस्या मेला पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, 14 से 17 जून तक होगा संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 14 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

चित्रकूटधाम कर्वी में ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या मेले पर मंडल रेल प्रशासन 14 से 17 जून तक दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है।

Train News: Two special trains to run for the Amavasya Mela at Chitrakootdham Karwi
स्पेशल ट्रेन। 
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूटधाम कर्वी में ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या मेले पर मंडल रेल प्रशासन 14 से 17 जून तक दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। गाड़ी सुबह व रात को संचालित होगी। इसके अलावा भीड़-भाड़ बढ़ने पर झांसी-बांदा मेमू का चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा मेला को लेकर जीआरपी व आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है।


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूटधाम कर्वी में रविवार से अगले चार दिन तक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे चलेगी। यह सभी स्टेशनों पर ठहराव लेती हुई चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूटधाम कर्वी से देर शाम 19:25 बजे चलकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल झांसी से रात 20:10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी सुबह 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर झांसी रेलवे स्टेशन 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू अप और डाउन 14 जून से 17 जून तक आवश्यकता पड़ने पर चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। आवश्यकतानुसार प्रयागराज मंडल कानपुर से चित्रकूट के बीच अतिरिक्त मेला स्पेशल का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed