{"_id":"6a6e58d15e31ec6d9d02bbff","slug":"fir-registered-against-municipal-council-presidents-sons-for-extortion-and-rioting-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-847011-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पालिका अध्यक्ष के बेटों पर रंगदारी वसूलने एवं बलवा के आरोेप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पालिका अध्यक्ष के बेटों पर रंगदारी वसूलने एवं बलवा के आरोेप में प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप, एसएसी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास के पुत्र आयुष श्रीवास एवं प्रिंस उर्फ गोलू श्रीवास समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ 50 हजार की रंगदारी वसूलने, बलवा, जान से मारने की कोशिश करने, एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मऊ देहात बड़े हनुमान निवासी सत्येन्द्र कुमार ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6:40 बजे वह नदी किनारे से अपने घर लौट रहा था। धनुषधारी मंदिर के सामने पहले से घात लगाए बैठे आयुष श्रीवास, प्रिंस उर्फ गोलू ने अपने साथी देव उर्फ देवू, अमन सोनी एवं अनिल के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोपी उसे धमकाने लगे। उससे 50 हजार रुपये की मांग करते हुए मजदूरी के 20 हजार रुपये दोबारा न मांगने को धमकाया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटते हुए उससे बाइक की चाभी छीन ली। बाइक से पेट्रोल निकालकर उस पर छिड़कर दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। आरोपियों ने उसकी मोटर साइकिल में आग लगा दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन, तब तक उसकी बाइक जल चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया गया। क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक पालिका ने कुछ समय पहले सरकारी जमीन खाली कराई थी, उसको लेकर सत्येंद्र ने नाखुश था। तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।