{"_id":"69bdbfd7f50b3e0bdb0fc754","slug":"fraudster-swindles-lakhs-under-the-pretext-of-securing-a-job-at-a-cooperative-bank-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-760700-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सहकारी बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने ठगे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सहकारी बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने ठगे लाखों
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सहकारी बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज कई लोगों से लाखों रुपये ठग ले गया। नौकरी न मिलने पर जब लोगों ने पता लगाया, तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। सीपरी बाजार के गुरुद्वारा के पास रहने वाली गीता साहू ने दतिया निवासी नीरज तोमर के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भुक्तभोगी गीता साहू ने पुलिस को बताया पिछले साल उसकी मुलाकात नीरज तोमर से हुई थी। नीरज ने मध्य प्रदेश में अपने ऊंचे संपर्कों का हवाला देते हुए बताया कि वह ग्वालियर स्थित सहकारी बैंक में नौकरी दिला देगा। उसकी बातों में आकर गीता ने अपने दस्तावेज उसे सौंप दिए। कई किस्तों में उससे 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। गीता के परिचित अमन ने भी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये दिए। उसके परिचित राहुल कोष्ठा से करीब पांच लाख रुपये ले गया। प्रेमनगर निवासी टिल्लू मेंबर से दो लाख रुपये ले गया। कई लोगों से लाखों रुपये वसूल लिए। कुछ दिनों बाद इन सभी को फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज दिए गए। इसकी जांच कराई तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
गीता मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और दस्तावेज जैसे साक्ष्य लेकर आईजी के पास जा पहुंची। आईजी के निर्देश पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos