फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Give the opportunity to the accountants to transfer to the home board by opening the portal.

Jhansi News: पोर्टल खोलकर लेखपालों को दें गृह मंडल स्थानांतरण का मौका

Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Give the opportunity to the accountants to transfer to the home board by opening the portal.
झांसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि 16 मई 2025 को परिषद का पोर्टल खोलकर 2669 लेखपालों के आवेदन भी लिए गए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने फिर से पोर्टल खोलकर गृह मंडल स्थानांतरण का मौका देने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि लेखपालों को चयन वर्ष 2023-24 और 2024-25 की पदोन्नति सूचियां 28 अक्तूबर 2024 को जारी की गई थी। चयन वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो जाने के बावजूद आज तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है। 21 महीने से डीपीसी न होने से लेखपालों में असंतोष है। इसलिए तत्काल सूची जारी कर पदोन्नति का लाभ दिया जाए। इसी तरह, चयन वर्ष 2024 के नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा 13 सितंबर को संपन्न हो चुकी है लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी परीक्षा परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित नहीं किए गए हैं। जल्द इन्हें भी घोषित करने की मांग की ताकि नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण कराया जा सके। इसी तरह, भत्तों में वृद्धि, भूलेख और अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, भत्ता बढ़ोतरी के लेखपालों का रोस्टर से हो रही समस्याओं की भी जानकारी दी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, तहसील मंत्री राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed