फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   guru

गुरु की महिमा महान, देते हैं सद्ज्ञान

Mon, 10 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 10 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
guru
guru - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। मंदिरों और आश्रमों में विभिन्न धार्मिक आयोजन, भंडारे, हवन और श्रीराम चरित मानस का पाठ हुआ।
राजगढ़ में पं. रामेश्वर दास शास्त्री का पूजन उनके शिष्यों ने किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, सियाराम शरण चतुर्वेदी, संजय पटवारी आदि मौजूद रहे। शहर के एक विवाहघर में में ब्रह्मविद परमहंस मौनी महाराज की पूजा बृजेंद्र यादव, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र यादव आदि शिष्यों ने की। मौनी महाराज ने कहा कि भारत अहिंसा प्रधान देश है, जिसका दर्शन है कि कण-कण में ब्रह्म है। मिशन कंपाउंड स्थित मां जगदंबा मंदिर में आचार्य सुबोध शास्त्री की पूजा मुकेश पटसारिया, राजेश गेड़ा, नीरज तिवारी, अनिल अग्रवाल आदि ने की। श्री हनुमंत दुर्गा शक्ति पीठ राजघाट कालोनी में भजन कीर्तन व हवन कर जेडी सिंह, संतोष अंजनी, शिवानंद ने आचार्य मनोज चतुर्वेदी का, श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम में आचार्य विनोद चतुर्वेदी का का पूजन राम कैलाश, दिवाकर, रमेश साहू ने किया।
विज्ञापन

शंकर सिंह का बगीचा स्थित ओम साईंनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर सुबह मंगला आरती, अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती व खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर में महिलाओं ने भजन गाए। शाम को महा आरती श्रद्धालुओं ने की। इस अवसर पर सुदामा प्रसाद अग्रवाल, हरी पटैरिया, नीरज अग्रवाल, अशोक साहू, विकास द्विवेदी, गुड्डा अग्रवाल, कालीचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में कालीचरण जारौलिया, श्रीराम पुरोहित आदि ने गुरु पादुका पूजन, परुआ हनुमान मंदिर में गुरु का पूजन अंकित मिश्रा, अविनाश मिश्रा ने, ग्राम पिछोर में मां शक्ति गायत्री शक्ति पीठ आश्रम पर हरीमोहन शर्मा, अजय कांत पाठक, राजीव श्रीवास्तव ने, श्री सिद्धेश्वर मंदिर में बृजकिशोर माहेश्वरी, रवीश त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल ने आचार्य हरीओम पाठक का, सैंयर पहाड़ स्थित श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा नागा सन्यासी आश्रम बलखंडेश्वर बूढे़ महादेव धाम पर रामगिरी नागा, ज्ञान गिरी महाराज, अलख प्रसाद दुबे, राजेश नायक ने, रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित अखंड संत धाम पर स्वामी जगदेवानंद, प्रदीप महाराज, प्रदीप सुल्लेरे ने, श्री गोपीनाथ जी के मंदिर में महंत विष्णु दत्त स्वामी व महंत मार्तंड स्वामी का उनके शिष्यों ने पूजन किया। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की ओर से भक्तों ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रेमानंद गिरी महाराज का सम्मान किया। इधर कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। केशवपुर धाम में गुरु पूजा हुई। इस अवसर पर अनूप सहगल, प्रमोद गांधी, आमोद किलपन, सोनू गेड़ा आदि मौजूद रहे।

यज्ञों में शामिल हुए श्रद्धालु
आर्य समाज जन जागरण समिति की ओर से खुशीपुरा में गुरु पूर्णिमा पर्व पर वैदिक यज्ञ आयोजित हुआ। सुभाष वर्मा, त्रिलोक चंद्र, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश भासने, दुर्गा प्रसाद ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की। आर्य समाज नगरा योग समिति व पंतजलि क ी ओर से आर्य समाज नगरा में साधकों ने यज्ञ किया। जसवंत आर्य, मनमोहन कटारे, राजेंद्र सिंह यादव, ज्योति शर्मा, आरती श्रीवास्तव, आरएस भदौरिया ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की। आदित्य प्रकाश आर्य ने योग दर्शन के समाधि पाद के सूत्र 26 की व्याख्या कर कहा कि सच्चिदानंद परमात्मा सृष्टि का आदि गुरु है। इस मौके पर अमर सिंह, मातादीन, शकुंतला यादव, आर के सिंह आर्य ने भजन सुनाए।

गुरु महिमा पर सुनाई काव्य रचनाएं
गुरु पूर्णिमा पर बुंदेलखंड प्रगतिशील साहित्यकार संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी हुई। कवियों में राजेश तिवारी ने गुरु जन की महिमा, ज्ञान का दीप जलाते है को प्रस्तुत किया। इनके साथ ही श्याम शरण नायक, अखिलेश त्रिपाठी, श्याम सुंदर सेठ, अब्दुल हमीद, प्रेम नारायण साहू ने भी गुरु महिमा पर काव्य रचनाएं पढ़ी।


बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने आषाढ़ी पूर्णिमा मनाई
भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से धम्म गोष्ठी हुई, इसमें आषाढ़ी पूर्णिमा मनाई गई। बुद्ध वंदना पाठ के बाद प्रभु दयाल आदिम ने कहा कि आषाढ़ी पूर्णिमा का बौद्ध जगत में महत्वपूर्ण स्थान है। हरीदास सुमन ने कहा कि बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन से प्रारंभ होता है। इस अवसर पर हरचरन लाल बौद्ध, सुंदर लाल जाटव आदि मौजूद रहे। इधर डा. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच व पंचशील शिक्षा प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान में पठौरिया स्थित कार्यालय में गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी पूर्णिमा) मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ गौतम, अशोक वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मनीराम वर्मा, महाराज सिंह, सर्वेश कुमार, विभूति आर्य, सुधीर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed