{"_id":"6173266b8ce29007265bb4e5","slug":"haryana-s-big-win-over-puducherry-by-25-0-goal-jhansi-news-jhs207233526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की पुडुचेरी पर 25-0 गोल से बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की पुडुचेरी पर 25-0 गोल से बड़ी जीत
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के दौरान शुक्रवार को खेले गए सभी छह मैच एकतरफा रहे। हरियाणा की टीम ने पुडुचेरी पर 25-0 गोल के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा उड़ीसा, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की टीमों ने भी अपनी प्रतिद्वंदी टीम को करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला उड़ीसा और हॉकी हिमाचल के बीच हुआ। इसमें उड़ीसा की टीम ने 18-0 गोल से शानदार जीत हासिल की। दूसरा मैच पंजाब और हॉकी आंध्र प्रदेश के बीच दूसरा मैच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में हॉकी पंजाब की टीम 12-0 से जीत गई। तीसरा मुकाबला चंडीगढ़ और हॉकी अरुणांचल के बीच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ ने 5-0 से मुकाबला जीता। चौथे मैच में हॉकी हरियाणा और एलई पुडुचेरी की टीमें भिड़ीं। इस मैच में हरियाणा की टीम ने 25-0 के बड़े अंतर से पुडुचेरी को करारी शिकस्त दी। शुरू से ही हरियाणा की टीम पुडुचेरी पर हमलावर रही। हरियाणा के खिलाड़ी एक के बाद एक गोल करते रहे। जबकि, प्रतिद्वंदी टीम को एक गोल करने का भी मौका नहीं दिया। पांचवें मैच में महाराष्ट्र ने हॉकी बिहार को 7-0 और मध्य प्रदेश ने बंगाल की टीम को 15-0 गोल के अंतर हरा दिया। हॉकी इंडिया प्रतिनिधि महेंद्र नेगी, मैनेजर/अंपायर, जीएस सांगा, टूर्नामेंट डायरेक्टर रोहिनी बोपन्ना, निर्णायक/अंपयर वंदना रघुवंशी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश बोनकर, निर्मला डागर, रैनू बाला, प्रीति सिंह, श्वेता किशोर पाटिल, निशा देवी, भाग्यश्री प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आज ये मुकाबले होंगे
शनिवार को सुबह सात बजे से झारखंड और राजस्थान की बीच मैच खेला जाएगा। पौने नौ बजे से दिल्ली और अंडमान निकोबार, साढ़े दस बजे से कर्नाटक और तमिलनाडू, दोपहर सवा बारह बजे से तेलंगाना और त्रिपुरा, दो बजे से उत्तर प्रदेश और केरल, पौने चार बजे से असम और जम्मू एंड कश्मीर की टीम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

Trending Videos