{"_id":"6a2fa8c06876300bbe0bb96d","slug":"jhansi-mercury-to-rise-gradually-amidst-passing-clouds-impact-of-western-disturbance-to-persist-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बादलों की आवाजाही के बीच धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ का आगे भी रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बादलों की आवाजाही के बीच धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ का आगे भी रहेगा असर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही इस सप्ताह धीरे-धीरे तापमान में भी दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।
झांसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर इस हफ्ते भी देखने को मिलेगा। बादलों की आवाजाही, छुटपुट बारिश होगी। हालांकि, तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी।
पिछले कुछ दिनों पहाड़ी राज्यों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस कारण प्रदेश के कई जगह बारिश हो रही है। झांसी में बहुत अच्छी बारिश तो देखने को नहीं मिली लेकिन हल्की वर्षा के साथ ही बादलों की आवाजाही से सूरज की तल्की में कुछ कमी आई है। नम हवा चलने से उमस से भी कुछ राहत मिली है। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। रात में तेज ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बिजली की चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है। मंगलवार से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से होगा। साथ ही इस सप्ताह धीरे-धीरे तापमान में भी दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।