सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the case of the teenage girl's murder, the needle of suspicion hovers around the village.

Jhansi News: किशोरी की हत्या के मामले में गांव के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
In the case of the teenage girl's murder, the needle of suspicion hovers around the village.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। उल्दन थाने के निमोनी गांव में 12वीं की छात्रा हर्षिता (17) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। अभी तक की छानबीन में पुलिस को गांव के ही व्यक्ति के इस मामले में शामिल होने का सुराग मिला है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें कम से कम दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
शक के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
मंगलवार सुबह हर्षिता की लाश घर से करीब 500 मीटर दूर कुएं से बरामद हुई थी। हर्षिता घर से पांच दिन से लापता थी। परिजनों ने बताया कि हर्षिता इसी साल 12वीं में गई थी। मऊरानीपुर में कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी। 2 अप्रैल को कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद से लापता थी। कुएं में उसका शव मिलने के बाद उल्दन पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की थी। गांव में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले। हर्षिता के सीडीआर से भी सुराग मिला। इन सबकी मदद से पुलिस को इस वारदात में गांव के ही किसी व्यक्ति के होने का शक गहरा गया। सीओ आसमा वकार का कहना है अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed