सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 610 people were duped of Rs 35 lakh on the pretext of second marriage

Jhansi: 610 व्यक्ति से दूसरी शादी का झांसा देकर ठग चुके 35 लाख, जालसाज जोड़ी को तलाश रही पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Apr 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सार

जालसाजों ने पांच हजार रुपये महीने वेतन पर युवतियों को नौकरी पर रखा था। उनका काम शादी के इच्छुक लोगों से सिर्फ बात करना था। यहां से बरामद 29 रजिस्टर के सहारे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

Jhansi: 610 people were duped of Rs 35 lakh on the pretext of second marriage
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मसीहागंज की पॉश कॉलोनी सरयू विहार में मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी का धंधा चल रहा था। भंडाफोड़ होने के बाद मालूम चला कि शातिर जोड़ी अब तक 610 व्यक्तियों को दूसरी शादी का झांसा देकर उनसे 35 लाख रुपये से अधिक रकम ठग चुकी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों भाग निकले। शातिर जोड़ी के बारे में संचालिका हिना कौसर समेत अन्य युवतियों ने कई चौंकाने वाले राज उगले। उसने बताया कि कई सरकारी कर्मचारी एवं अफसरों को भी शिकार बनाया गया। जालसाजों ने पांच हजार रुपये महीने वेतन पर युवतियों को नौकरी पर रखा था। उनका काम शादी के इच्छुक लोगों से सिर्फ बात करना था। यहां से बरामद 29 रजिस्टर के सहारे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos


मंगलवार को एसीपी अरीबा नोमान की अगुवाई में टीम ने राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में चल रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यहां से 17 युवतियां भी पकड़ी गई थीं। मास्टरमाइंड सतीश एवं नीतू प्रजापति शगुन मैरिज की आड़ में यह कॉल सेंटर चला रहे थे। देखरेख के लिए हिना को रखा गया था। कॉल सेंटर के लिए युवतियां रखी गई थीं। सतीश एवं नीतू दूसरी शादी के इच्छुक लोगों को तलाशते थे। इसके बाद युवतियां उनको फोन करती थीं। उनसे न्यूनतम 499 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पैसा वसूलने के बाद उनके नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे। कुछ सरकारी कर्मचारियों ने मोबाइल नंबरों के आधार पर इनका ठिकाना तलाश लिया था। उसके बाद वह लोग सीपरी बाजार थाने पहुंचे। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉल सेंटर से बरामद हुए 29 रजिस्टर
कॉल सेंटर के अंदर से 29 रजिस्टर बरामद हुए। प्रत्येक युवती को अपना रिकॉर्ड इनमें रखना होता था, इनमें तीन रजिस्टर में ठगी की रकम दर्ज थी। इनमें कुल 610 लोगों के नाम थे। पुलिस अफसरों के मुताबिक झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर समेत दूसरे राज्यों के लोगों के नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज थे। करीब 30-35 लाख रुपये का विवरण रजिस्टर में मिला। युवतियों के लिए रखे तीस मोबाइल समेत चार कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद हुए। कंप्यूटर में युवतियों की तस्वीरों वाले एलबम भी मिले, इनमें एआई से बनी तस्वीरें भी थीं। लोगों को ठगने में इनका इस्तेमाल होता था।

मैट्रिमोनियल साइट से चुराते थे डेटा
सतीश एवं नीलू प्रजापति बेहद शातिर जालसाज हैं। दोनों ही कंप्यूटर के जानकार हैं। उनके पास 30 हजार से अधिक लोगों का डेटा मिला है। अधिकांश की उम्र 45-55 साल है। किसी न किसी वजह से ये लोग दूसरी शादी करना चाहते हैं। मैनेजर हिना कौसर ने पुलिस को बताया कि मैट्रिमोनियल साइट, वैवाहिक विज्ञापनों से यह डेटा चुराया जाता था। सतीश एवं नीलू इसे जमा करते थे। रजिस्टर में तमाम सरकारी कर्मचारी एवं अफसरों के नाम भी दर्ज मिले हैं।

जीएसटी में था मैरिज ब्यूरो का पंजीकरण
शगुन मैरिज के नाम से जालसाजों ने इसका जीएसटी पंजीकरण भी करा रखा था। साथ ही श्रम एवं उद्योग विभाग में भी पंजीकरण था। ये सभी पंजीकरण हिना कौशर के नाम से कराए गए थे। रेंट एग्रीमेंट भी जालसाजों ने हिना कौशर के नाम से कराया था। यह काम बाकायदा कागजों में चल रहा था। यूपीआई के माध्यम से रकम वसूली जाती थी। इसके लिए दो यूपीआई खाते भी खोले गए थे।

इस मामले के दोनों मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में नई बातें भी सामने आएंगी। अभी तक की जांच में मानव तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हालांकि, इस बिंदु की भी जांच कराई जा रही है। अरीबा नोमान, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed