सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: DM conducted a surprise inspection of the Collectorate complex offices

Jhansi: डीएम ने किया कलक्ट्रेट परिसर कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां, जवाब तलब

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Apr 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीएम गौरांग राठी ने कलक्ट्रेट परिसर के पटल और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय का अवलोकन कर वहां संचालित कामों की समीक्षा की।
 

Jhansi: DM conducted a surprise inspection of the Collectorate complex offices
निरीक्षण करते डीएम गौरांग राठी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डीएम गौरांग राठी ने कलक्ट्रेट परिसर के पटल और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। चकबंदी अनुभाग में बंदोबस्त अधिकारी प्रेमप्रकाश भारती और वरिष्ठ लिपिक मतेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ लिपिक के पास अलमारी की चाबी नहीं मिली। 27 मार्च से विभाग में आने वाली पत्रावलियों का रजिस्टर में अंकन भी नहीं मिला। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मतेंद्र कुमार से जवाब तलब कर लिया है।
Trending Videos


पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण में न्याय अभिलेखागार में न्याय अभिलेखापाल हरिशंकर कुशवाहा भी अनुपस्थित मिले। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय का अवलोकन कर वहां संचालित कामों की समीक्षा की। हॉल में विद्युत व्यवस्था पर्याप्त रखने, पटल पर कूलर लगवाने और पंखों पर जमी धूल को साफ कराने के निर्देश दिए। राजस्व सहायक से अधिकारियों, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और वेतनवृद्धि की जानकारी ली। न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कक्ष में बिजली के तारों के अव्यवस्थित मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। आरसी पोर्टल को भी देखा और राजस्व वसूली से संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्देश दिए
भूमि से जुड़े अभिलेख अहम होते हैं। इनके रखरखाव में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
आरसी से संबंधित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सभी कार्यालयों में साफ-सफाई दुरुस्त और अभिलेखों को भी व्यवस्थित ढंग से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed