Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
This is how the call center operated a fraudulent business, promising marriage; police rescued 16 young women; learn more about the case.
{"_id":"69eb12dc4d14b3b2bb0ec6f5","slug":"video-this-is-how-the-call-center-operated-a-fraudulent-business-promising-marriage-police-rescued-16-young-women-learn-more-about-the-case-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर से इस तरह चलता था ठगी का कारोबार, 16 युवतियाें का पुलिस ने किया रेस्क्यू, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर से इस तरह चलता था ठगी का कारोबार, 16 युवतियाें का पुलिस ने किया रेस्क्यू, जानिए मामला
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:21 PM IST
Link Copied
मसीहागंज की पॉश कॉलोनी सरयू विहार में मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी का धंधा चल रहा था। भंडाफोड़ होने के बाद मालूम चला कि शातिर जोड़ी अब तक 610 व्यक्तियों को दूसरी शादी का झांसा देकर उनसे 35 लाख रुपये से अधिक रकम ठग चुकी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों भाग निकले। शातिर जोड़ी के बारे में संचालिका हिना कौसर समेत अन्य युवतियों ने कई चौंकाने वाले राज उगले। उसने बताया कि कई सरकारी कर्मचारी एवं अफसरों को भी शिकार बनाया गया। जालसाजों ने पांच हजार रुपये महीने वेतन पर युवतियों को नौकरी पर रखा था। उनका काम शादी के इच्छुक लोगों से सिर्फ बात करना था। यहां से बरामद 29 रजिस्टर के सहारे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार को एसीपी अरीबा नोमान की अगुवाई में टीम ने राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में चल रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यहां से 17 युवतियां भी पकड़ी गई थीं। मास्टरमाइंड सतीश एवं नीतू प्रजापति शगुन मैरिज की आड़ में यह कॉल सेंटर चला रहे थे। देखरेख के लिए हिना को रखा गया था। कॉल सेंटर के लिए युवतियां रखी गई थीं। सतीश एवं नीतू दूसरी शादी के इच्छुक लोगों को तलाशते थे। इसके बाद युवतियां उनको फोन करती थीं। उनसे न्यूनतम 499 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पैसा वसूलने के बाद उनके नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे। कुछ सरकारी कर्मचारियों ने मोबाइल नंबरों के आधार पर इनका ठिकाना तलाश लिया था। उसके बाद वह लोग सीपरी बाजार थाने पहुंचे। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंच सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।