{"_id":"69f2ed9f2b2e552ab809be7e","slug":"jhansi-a-massive-fire-broke-out-in-a-warehouse-black-smoke-spread-far-and-wide-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक छाया काला धुआं, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक छाया काला धुआं, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
किसान बाजार के पास स्थित गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नवाबाद के किसान बाजार के पास स्थित एक गोदाम में बुधवार देर-शाम भीषण आग लग गई। उसका काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस समेत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर पास की एक दुकान भी नष्ट हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। उसकी जांच कराई जा रही है।
आगजनी का वीडियो...
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी का वीडियो...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
