{"_id":"69c9492fc64080ea6508b885","slug":"jhansi-a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-in-front-of-his-wife-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पत्नी के सामने युवक ने जहर पीकर दे दी जान, परिजन बोले- फसल खराब होने से था परेशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पत्नी के सामने युवक ने जहर पीकर दे दी जान, परिजन बोले- फसल खराब होने से था परेशान, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
हरिसिंह ने पत्नी के सामने गिलास में जहर घोलकर पी लिया। जब पत्नी ने पूछा क्या कर रहे हो, तो बोला कि पान मसाला खा रहा हूं। थोड़ी देर बाद हालत बिगड़ने उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
जहर पीकर सुसाइड।
विज्ञापन
विस्तार
बघौरा में युवक ने पत्नी के सामने गिलास में जहर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि फसल खराब होने से युवक परेशान था।
बबीना थाने के गांव बघौरा का रहने वाला हरिसिंह राजपूत (35) खेती-किसानी करता था। मृतक के चचेरे भाई धनपाल सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले दिनों बारिश होने से फसल खराब हो गई थी। इससे हरिसिंह परेशान था। शनिवार को उसने पत्नी रामदेवी के सामने गिलास में जहर घोला और पी गया। जब पत्नी ने पूछा क्या कर रहे हो, तो बोला कि पान मसाला खा रहा हूं। थोड़ी देर बाद भाई की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए, जहां हरिसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। हरिसिंह राजपूत की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसके दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos