सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Admission in MBBS with fake certificate cancelled

Jhansi: फर्जी प्रमाण-पत्र से एमबीबीएस में लिया दाखिला रद्द, अब प्रतीक्षारत छात्र को मिलेगा प्रवेश

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 01 Feb 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपनीय सूचना पर मेडिकल कॉलेज की प्रवेश समिति ने प्रमाण-पत्र की जांच कराई थी। इस मामले में आगरा के रहने वाले लक्ष्य के खिलाफ कॉलेज प्रशासन विधिक कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गया है।
 

Jhansi: Admission in MBBS with fake certificate cancelled
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र का लाभ लेकर एमबीबीएस में दाखिला लेने की पुष्टि होने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक छात्र का दाखिला रद्द कर दिया है। अब न सिर्फ छात्र के खिलाफ विधिक कार्यवाही का फैसला लिया है बल्कि उसके स्थान पर प्रतीक्षारत छात्र को दाखिला दिया जाएगा।
Trending Videos



मेडिकल कॉलेज में यूजी नीट की तीसरे चरण की काउंसलिंग में आगरा निवासी छात्र लक्ष्य को प्रवेश दिया गया। उसने प्रवेश के समय दिव्यांग प्रमाण-पत्र को दाखिल करके उसका लाभ लिया। कॉलेज प्रशासन को उसके दिव्यांग प्रमाण-पत्र पर शक हुआ तो उसकी विभागीय जांच कराई गई। दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अधिकारी छात्र लक्ष्य के नाम से प्रमाण-पत्र जारी करने से इनकार कर दिया।  इसके बाद छात्र से गहन पूछताछ की तो उसने हकीकत उगल दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्रवेश समिति ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दाखिला निरस्त कर दिया। तय हुआ कि रिक्त हुई सीट पर अब प्रतीक्षारत छात्र को दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अब दाखिला लेने वाले सभी छात्रों के जांचे जा रहे दस्तावेज
फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र से एक छात्र के दाखिला लेने का मामला खुलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षा सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित 149 छात्र-छात्राओं की अंकतालिका, प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू कर दी है। फोकस उन छात्र-छात्राओं पर है, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। 


गोपनीय सूचना पर प्रवेश कमेटी ने जब छात्र लक्ष्य के दिव्यांग प्रमाण-पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। जिसके आधार पर उसका प्रवेश रद्द कर दिया है। अब रिक्त हुई एक सीट पर प्रतीक्षारत छात्र को दाखिला दिया जाएगा। अब प्रत्येक नवप्रवेशित के दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed