सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: English liquor worth lakhs seized, was being taken to Kolkata hidden in a truck

Jhansi: लाखों की अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था कोलकाता

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 01 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

आबकारी टीम ने ट्रक में लदी शराब की बोतलों को सील कर दिया। बाजार में इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये आंकी गई।
 

Jhansi: English liquor worth lakhs seized, was being taken to Kolkata hidden in a truck
आबकारी विभाग, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शनिवार देर-रात झांसी-शिवपुरी हाईवे पर आबकारी टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए पांच सौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। टीम के पहुंचने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आबकारी टीम ने ट्रक में लदी शराब की बोतलों को सील कर दिया। बाजार में इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये आंकी गई।
Trending Videos


आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ग्वालियर से थर्माकोल भरे ट्रक में शराब की पेटियां भरकर इसे कोलकाता भेजा जा रहा था। शराब की पेटियों को छुपाने के लिए अंदर की ओर बाक्स बनाकर उसमें पेटियां रखी गईं। इसे वेल्डिंग करके बंद कर दिया गया था। ऊपर से थर्माकोल भर दिया गया। इस वजह से यह बाहर से नजर नहीं आ रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे यह ट्रक झांसी-शिवपुरी हाईवे से होता हुआ शिवानी तिराहा के पास पहुंचा। यहां जीएसटी टीम चेकिंग कर रही थी। आबकारी टीम भी वहां पहुंच गई। ट्रक के पास जाने पर आबकारी टीम को शक हुआ। पूछताछ करने पर ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। ट्रक को जीएसटी परिसर ले जाया गया। यहां खुलवाने पर उसमें से शराब से भरी पेटियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक ट्रक से कुल पांच सौ पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed