{"_id":"697ec2a772f9eaa59100a9ba","slug":"astrology-magh-purnima-in-pushya-nakshatra-today-with-sarvartha-siddhi-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Purnima: पुष्य नक्षत्र में माघ पूर्णिमा आज, सर्वार्थ सिद्धि के साथ प्रीति व श्रीवत्स योग भी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Purnima: पुष्य नक्षत्र में माघ पूर्णिमा आज, सर्वार्थ सिद्धि के साथ प्रीति व श्रीवत्स योग भी रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान करने, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, सूर्य देव एवं चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को सौभाग्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।
माघ पूर्णिमा
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
रविवार को माघ पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई जाएगी। श्रद्धालु प्रयागराज संगम सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करेंगे। ओरछा तथा उनाव बालाजी की नदियों में श्रद्धालु स्नान कर अपने आराध्य देव के दर्शन करेंगे।
ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान करने, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, सूर्य देव एवं चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को सौभाग्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग का विशेष संयोग रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग व श्रीवत्स योग रहेगा।
पवित्र नदी में स्नान का महत्व
Trending Videos

- माघ पूर्णिमा पर अपने आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से शुभ फलों में वृद्धि और अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
- माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा करें।
- इससे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।