सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: An FIR has been registered for fraud of lakhs of rupees against a businessman

Jhansi: कारोबारी के साथ हुई लाखों की टप्पेबाजी की प्राथमिकी दर्ज, मऊरानीपुर सराफा बाजार का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Jhansi: An FIR has been registered for fraud of lakhs of rupees against a businessman
बैग लेकर बाइक से भागते बदमाश। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

सराफा बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लाखों की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


भंडरा निवासी शहजाद खान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो जून को सुबह 11 बजे वह सराफा बाजार स्थित कमलेश सोनी की दुकान पर स्कूटी से गया था। स्कूटी पर रखे बैग में 2.74 लाख रुपये व दस्तावेज रखे हुए थे। इसी दरम्यान बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक उमाशंकर मिश्रा ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें पाया गया कि कारोबारी शहजाद ने अपनी स्कूटी को सड़क पर खड़ा किया था। रुपयों से भरा बैग स्कूटी के पैरदान में ही छोड़ दिया था। इसके बाद वह दुकान के अंदर जाकर बैठ गया। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों में से एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी पर रखा बैग चुपके से उठा लिया और पहले से तैयार बाइक पर पीछे बैठकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार असावधानी की वजह से चोरी की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed