{"_id":"6a2126c66022b3c930098a88","slug":"jhansi-bike-rider-killed-friend-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल, मानपुर गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल, मानपुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी-बबीना राजमार्ग पर बुधवार सुबह मानपुर के मुटरन गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार काशी नगर निवासी देशराज (55) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
काशीराज निवासी देशराज प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह अपने दोस्त बलवान के साथ रसोई गांव में काम के सिलसिले में जा रहा था। दोनों ही एक बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी-ललितपुर हाईवे के रास्ते जैसे ही दोनों मानपुर के मुटरन गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही सड़क पर जा गिरे। देशराज के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। राजगीर भी जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने देशराज को मृत घोषित कर दिया जबकि बलवान को नाजुक हाल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की वजह की तलाश की जा रही है।
Trending Videos