{"_id":"6a2059d7eadb7cf6250cfa36","slug":"jhansi-an-innocent-child-died-after-getting-entangled-in-a-swing-while-playing-inside-the-house-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खेलते समय झूले के फंदे में फंसने से मासूम की मौत, घर के अंदर अकेला खेल रहा था नौ साल का ऋतिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खेलते समय झूले के फंदे में फंसने से मासूम की मौत, घर के अंदर अकेला खेल रहा था नौ साल का ऋतिक
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
घर के अंदर एक मोटी रस्सी बंधी हुई थी। इसमें अक्सर ऋतिक रस्सी डालकर झूला झुलता था। झूलते समय हाथ से छूटकर रस्सी उसके गले में फंस गई और कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
ऋषभ की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़ागांव के बराठा गांव में बुधवार शाम हादसे में घर में खेलते समय झूले के फंदे में फंस जाने से नौ साल ऋतिक की जान चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे में मां पहुंची, तब वह फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई मां
बराठा गांव निवासी बिहारी पेट्रोल पंप में सेल्समैन है। बुधवार को वह ड्यूटी गया था। पत्नी रंजना, नौ साल का बेटा ऋतिक एवं छोटी बेटी ऋतिका घर पर थीं। परिजनों का कहना है शाम करीब 6:30 बजे मां रंजना बेटी को लेकर घर के बाहर बैठी थी जबकि ऋतिक घर के अंदर अकेले खेल रहा था। घर के अंदर एक मोटी रस्सी बंधी हुई थी। इसमें अक्सर वह रस्सी डालकर झूला झुलता था। बुधवार शाम को भी पलंग के सहारे रस्सी फंसाकर वह झूला झूल रहा था। झूलते समय हाथ से छूटकर रस्सी उसके गले में फंस गई। ऋषभ इससे निकल नहीं सका। दम घुटने पर घबराकर वह पलंग से नीचे कूद पड़ा, जिससे उसके गले की रस्सी कस गई। रस्सी कसने पर कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब रंजना अंदर पहुंची, तब बेटा का शव रस्सी में फंसा लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां चीखकर अचेत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
कक्षा दो में पढ़ता था मासूम
थोड़ी देर में बड़ागांव पुलिस पहुंच गई हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही पिता बिहारी रोते-बिलखते पहुंच गया। ऋतिक डीएवी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि हादसे में ही मासूम की जान गई।
विज्ञापन
Trending Videos