सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The tenure of six members, including the Deputy Chairman, will end

झांसी: उपसभापति समेत छह सदस्यों का खत्म होगा कार्यकाल, कार्यकारिणी में जगह बनाने को पार्षदों के बीच छिड़ी होड़

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

निगम सदन का कार्यकाल खत्म होने में भी अब महज एक माह का समय बचा, ऐसे में अधिकतम 10 पार्षद ही कार्यकारिणी में भेजे जा सकते हैं।

Jhansi: The tenure of six members, including the Deputy Chairman, will end
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम कार्यकारिणी से उपसभापति आशीष तिवारी समेत छह सदस्यों का कार्यकाल इस माह खत्म हो जाएगा। कार्यकारिणी में दावेदारी मजबूर करने के लिए भाजपा पार्षदों के बीच खेमेबंदी भी शुरू हो गई है।
Trending Videos


20 जून को दो साल पूरा करने पर कार्यकारिणी से उपसभापति आशीष तिवारी समेत भाजपा पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, मोनिका गुप्ता, प्रवीण लखेरा एवं निर्दलीय महेश गौतम का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कार्यकारिणी से बाहर होने वाले सबसे अधिक पांच पार्षद भाजपा के हैं। इस वजह से भाजपा पार्षदों के बीच सबसे अधिक होड़ मची है। नगर निगम सदन में भाजपा के 45 पार्षद हैं। इनमें 21 पार्षद अलग-अलग समय में कार्यकारिणी सदस्य चुने जा चुके जबकि 24 पार्षदों को अभी कार्यकारिणी में जाने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों के इंतजार को देखते हुए पार्टी ने किसी भी सदस्य को दोबारा से कार्यकारिणी में न भेजने का नियम बनाया। इस वजह से अब सिर्फ 24 पार्षदों के बीच ही घमासान है। उधर, निगम सदन का कार्यकाल खत्म होने में भी अब महज एक माह का समय बचा, ऐसे में अधिकतम 10 पार्षद ही कार्यकारिणी में भेजे जा सकते हैं। इस वजह से भी भाजपा पार्षदों के बीच होड़ शुरू हो गई। महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि कार्यकारिणी के लिए सीट रिक्त होने पर समय पर चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed