{"_id":"6a21253202b2af9ffd0fa171","slug":"jhansi-the-administration-took-cognizance-of-illegal-mining-vehicles-openly-passing-through-the-toll-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खुलेआम टोल से गुजर रहे अवैध खनन की गाड़ियों पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, 33 वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खुलेआम टोल से गुजर रहे अवैध खनन की गाड़ियों पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, 33 वाहनों पर कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
महज सप्ताह भर हुई चेकिंग में छह खदानों में दो में अवैध खनन होते पाया गया तो 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 20 वाहनों को थाने में बंद कराया गया। इतना हीं कार्रवाई में 13 वाहनों पर ई-चालान से तीन लाख से अधिक राजस्व जमा कराया गया।
अवैध खनन करते वाहन पर कार्रवाई करता प्रशासन।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जनपद में अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट के टोल प्लाजा से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद डीएम गौरांग राठी की सख्ती अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। महज सप्ताह भर हुई चेकिंग में छह खदानों में दो में अवैध खनन होते पाया गया तो 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 20 वाहनों को थाने में बंद कराया गया। इतना हीं कार्रवाई में 13 वाहनों पर ई-चालान से तीन लाख से अधिक राजस्व जमा कराया गया।
डीएम गौरांग राठी ने खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को नियम विरुद्ध तरीके से उप खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा, अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए ऐसे क्षेत्र जहां ओवरलोडिंग की अधिक समस्या है, वहां नाका लगाते हुए एमएम-11 की जांच की जाए। सभी बालू पट्टों एवं इमारती पत्थरों के स्वीकृत खदानों की शत-प्रतिशत निरीक्षण करते हुए सीमांकन का सत्यापन कर अनियमितता जाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालू,गट्टी एवं मौरंग सहित अन्य परिवहन में वाहन पर डबल नंबर प्लेट/नंबर प्लेट न पाए जाने अथवा त्रुटिपूर्ण एवं गंदगी लगी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही वाहन में नंबर प्लेट नहीं होने और नियमानुसार एमएम 11 के साथ बालू परिवहन को भी अवैध मानते हुए चालान काटे जाने के अलावा वाहन को सीज करें।
सात दिन में हुई कार्रवाई
डीएम के आदेश पर जिले में 26 मई से दो जून तक इमारती पत्थर की स्वीकृत छह खदानों की जांच में दो खदानों में पत्थर के अवैध खनन पाए जाने पर पट्टा धारकों को नोटिस जारी किया गया। उप खनिज के अवैध परिवहन के अन्तर्गत 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 20 वाहनों को संबंधित थानों में कराया गया तथा 13 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई है, इसमें 3,26,770 रुपये जमा कराए गए। तहसील-गरौठा के ग्राम-धनौरा में अवैध भंडारण पर थाना ककरवई तथा प्रतिबंधित मशीन से खनन करने के प्रकरण में थाना मऊरानीपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध परिवहन पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु चेकिंग के लिए गेट स्थापित किए गए हैं। यह गेट झांसी कानपुर हाईवे पर स्थित पूंछ चेक गेट, गुरसराय से कोटरा रोड पर स्थित चेक गेट, झांसी से कानपुर मुख्य मार्ग में ग्राम-बड़ा गांव (निकटतम सेमरी टोल प्लाजा) एवं झांसी से ललितपुर मुख्य मार्ग में ग्राम-खैलार (निकटतम बबीना टोल प्लाजा) पर स्थित है, सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं। इसके माध्यम से ओवर लोडिंग एवं अवैध खनन पर पूर्ण निगरानी रखी जा रही है।

Trending Videos