सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bike rider killed, friend injured after being hit by a vehicle on the highway

Jhansi: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल, मानपुर गांव के पास हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
 

Jhansi: Bike rider killed, friend injured after being hit by a vehicle on the highway
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झांसी-बबीना राजमार्ग पर बुधवार सुबह मानपुर के मुटरन गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार काशी नगर निवासी देशराज (55) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Trending Videos


काशीराज निवासी देशराज प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह अपने दोस्त बलवान के साथ रसोई गांव में काम के सिलसिले में जा रहा था। दोनों ही एक बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी-ललितपुर हाईवे के रास्ते जैसे ही दोनों मानपुर के मुटरन गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही सड़क पर जा गिरे। देशराज के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। राजगीर भी जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने देशराज को मृत घोषित कर दिया जबकि बलवान को नाजुक हाल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की वजह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed