{"_id":"6a677c981816a0e43f0b9a8e","slug":"jhansi-cash-stolen-from-a-salon-in-broad-daylight-after-breaking-open-the-cash-box-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दिनदहाड़े सैलून में गुल्लक तोड़ नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दिनदहाड़े सैलून में गुल्लक तोड़ नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Mon, 27 Jul 2026 09:20 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:20 PM IST
सार
थाना बबीना इलाके में एक शातिर सैलून की दुकान की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे साढ़े चार हजार नकद लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद युवक एवं खुली पड़ी गुल्लक।
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना बबीना इलाके के कस्बा में मुख्य मार्ग स्थित एक सैलून की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक शातिर युवक दुकान में रखी गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें साढ़े चार हजार नकद लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
नाई मोहल्ला निवासी रवि सेन की मुख्य मार्ग पर सैलून की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह पड़ोसी दुकानदार को 10 मिनट में लौटने की बात कहकर घर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान में घुसा और गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद लौटने पर रवि सेन को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली, जिसमें संदिग्ध युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने रविवार को बबीना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा इंचार्ज नुकुल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।