फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Pregnant woman ends her life by jumping in front of a train with two young children

Lalitpur: गर्भवती महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, एक बच्ची को ग्रामीण ने बचाया

Mon, 27 Jul 2026 10:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 27 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

घटना थाना जाखलौन इलाके के धौर्रा गांव के पास की है। महिला की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Lalitpur: Pregnant woman ends her life by jumping in front of a train with two young children
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना जाखलौन इलाके के धौर्रा गांव के पास सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। महिला अपने तीन बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी, लेकिन पास में मौजूद एक ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सात साल पहले हुई थी शादी
मृतकों की पहचान धौर्रा निवासी 35 वर्षीय दीपा यादव पत्नी विक्की, उसके दो वर्षीय बेटे कृष और तीन वर्षीय बेटी शिवांशी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपा गर्भवती थी, उसकी शादी करीब सात साल पहले पाली क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके धौर्रा में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह दीपा अपने तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। ट्रेन आते देख एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए एक बच्ची को खींचकर सुरक्षित बचा लिया, जबकि महिला और दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


शराब पीने का आदी है पति
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर उससे विवाद करता था। इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते सीओ अजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed