फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two-year-old girl injured by a stone during a dispute dies in Jhansi.

Lalitpur News: विवाद में पत्थर लगने से घायल हुई दो वर्षीय मासूम बालिका की झांसी में मौत

Mon, 27 Jul 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl injured by a stone during a dispute dies in Jhansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पड़ोसियों के बीच 15 जुलाई को ग्राम जिजयावन में हुए विवाद और मारपीट के दौरान पेट में पत्थर लगने से चोटिल हुई दो वर्षीय दीपा की शनिवार को झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। झांसी में उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस अब पूर्व में दर्ज मारपीट की रिपोर्ट में धाराओं की बढोतरी करने की तैयारी में जुट गई है।
मृतका के पिता दीपक वंशकार ने घटना को लेकर बताया कि उनकी तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। दो साल की दीपा तीसरे नंबर की है। 15 जुलाई को वह अपने भाई के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी पिंकी, भाभी रजनी, बहनोई प्रीतम और बच्चे थे। दोपहर के समय उसके भाई अनिल का चार वर्षीय पुत्र अनुराग घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अनुराग का उसके ही पड़ोस में रहने वाले रामदेव की पुत्री से झगड़ा हो गया। रामदेव की पुत्री रोते हुए घर चली गई थी और मामला शांत हो गया था। लेकिन रात करीब 8 बजे शराब के नशे में रामदेव, उसका भाई हरदेव, पुत्र बॉबी और पिता झब्बा उसके घर आए और पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उसकी पत्नी पिंकी और भाभी रजनी को लात घूंसों से पीटा। बचाने आए बहनोई प्रीतम को भी लाठियां मारी। इसके बाद आरोपी पथराव करने लगे। एक पत्थर उसकी दो वर्षीय पुत्री दीपा के पेट में आ लगा था, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गई थी। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। इसके बाद वह लोग दीपा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से दीपा को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। यहां शनिवार की शाम को इलाज के दौरान दीपा की मौत हो गई। पिता दीपक ने आरोपियों के द्वारा की गई पत्थरबाजी में पत्थर लगने से दीपा के घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने का आरोप लगाया है। दो वर्षीय दीपा की मौत की सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को मिली वह सक्रिय हो गई। पुलिस 15 जुलाई की इस घटना में दर्ज की गई रिपोर्ट में धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि इस घटना को लेकर 16 जुलाई को चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। घटना में घायल होने वाली बालिका की मौत होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-------
पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
मृतका के पिता दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। लेकिन संबंधित चौकी पुलिस ने इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की थी रिपोर्ट
मृतका की ताई रजनी की तहरीर पर पुलिस ने 16 जुलाई को पड़ोसी हरदेव, रामदेव, बाॅबी और झब्बा निवासी ग्राम जिजयावन के खिलाफ गाली गलौज कर पिटाई करने सहित जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed