{"_id":"6a6af26f10ef19dc0e00bad6","slug":"jhansi-chhattisgarh-bjp-state-president-sent-to-delhi-for-advanced-medical-treatment-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उच्च चिकित्सा के लिए दिल्ली भेजा गया, सड़क हादसे में हो गए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उच्च चिकित्सा के लिए दिल्ली भेजा गया, सड़क हादसे में हो गए थे घायल
Thu, 30 Jul 2026 12:13 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:13 PM IST
सार
बागेश्वर धाम से पत्नी और बेटी के साथ लौटते समय ललितपुर के तालबेहट में उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई थी। जिसमें वह व उनका चालक घायल हो गया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह की फोटो व हादसे में उनकी क्षतिग्रस्क का
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह उच्च चिकित्सा के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबियत में सुधार है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर सचिन माहौर ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे उन्हें एंबुलेंस से दतिया भेजा गया है। दतिया से एयर एम्बुलेंस से उच्च चिकित्सा के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार बुधवार को किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन के बाद रायपुर लौट रहे थे। इनोवा कार चालक गौतम कुमार (30), निवासी जगदलपुर चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम झांसी-ललितपुर हाईवे पर तालबेहट के टेकरी गांव स्थित महेंद्र सिंह महाविद्यालय के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। उससे बचने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और इनोवा हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद किरण सिंह देव और चालक गौतम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जांच में किरण सिंह देव के कूल्हे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी।
एयरबैग खुलने से बचा बड़ा हादसा
टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे आगे की सीट पर बैठे लोगों को गंभीर चोटों से काफी हद तक बचाव मिला। पीछे की सीट पर बैठीं रीना सिंह देव और आयुषी भी सुरक्षित रहीं।