{"_id":"6a6a0575ba44196cc3076f80","slug":"video-chhattisgarh-bjp-state-president-injured-in-road-accident-was-returning-from-bageshwar-dham-with-family-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौटते समय हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार
बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए। थाना कोतवाली इलाके में हाईवे पर उनकी कार खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई। जिसमें वह व उनके चालक को चोटें आई हैं। कार में सवार पत्नी व बेटी सुरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष का झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव अपनी पत्नी व बेटी के साथ गुरू पूर्णिमा पर बागेश्वर धाम से लाैट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम टेकरी के पास हाईवे-44 पर खड़े ट्रक के पीछे से उनकी कार टकरा गई। जिसमें वह एवं उनके चालक घायल हो गए। सूचना पर तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रदेश अध्यक्ष की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया।
कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार ट्रक से पीछे से टकरा गई। घायल होने पर प्रदेश अध्यक्ष को झांसी भेजा गया है। उनकी कार झांसी की ओर से आ रही थी और सागर की ओर जा रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।