Lalitpur: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अपनी पत्नी व बेटी के साथ बागेश्वर धाम से लाैट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ललितपुर के तालबेहट में उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को शाम करीब 4:15 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से रायपुर लौटते समय उनकी इनोवा कार तालबेहट के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हो गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठीं पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी सुरक्षित रहीं। दोनों घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद किरण सिंह देव और चालक गौतम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जांच में किरण सिंह देव के कूल्हे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि घायल भाजपा नेता का उपचार चल रहा है, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे अफसर
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव का हालचाल जाना।
एयरबैग खुलने से बचा बड़ा हादसा
टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे आगे की सीट पर बैठे लोगों को गंभीर चोटों से काफी हद तक बचाव मिला। पीछे की सीट पर बैठीं रीना सिंह देव और आयुषी भी सुरक्षित रहीं।
सर्जरी कर कूल्हे का जोड़ अपनी जगह पर बैठाया : डॉ. पारस
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के कूल्हे का जोड़ अपनी जगह से खिसक गया था। सर्जरी के माध्यम से उसे सफलतापूर्वक दोबारा सही स्थिति में स्थापित कर दिया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें एयर एंबुलेंस से आगे के उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
दुर्घटना के बाद का वीडियो...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.