{"_id":"6a6a570cf6511dea460d85a7","slug":"villager-bitten-by-a-snake-dies-after-undergoing-ritualistic-healing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160375-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्प दंश से पीड़ित ग्रामीण की झाड़ फूंक ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्प दंश से पीड़ित ग्रामीण की झाड़ फूंक ने ले ली जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल चरने आने वाले मवेशियों को भगाने के लिए गया था खेत पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसल को चरने आने वाले मवेशियों को भगाने के लिए खेत पर गए 40 वर्षीय उमाशंकर निवासी ग्राम बडोखरा थाना बानपुर को सांप ने डस लिया। परिजन उसकी झाड़फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के जीजा सुरेश ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका साला उमाशंकर खेत पर मवेशियों को भगाने के लिए गया था। यहां उसे सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उसने फोन करके अपनी पत्नी शंकुतला को दी। पत्नी ने अन्य परिजनों को जानकारी दी तो वह खेत पर पहुंचे। यहां उमाशंकर खेत पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज कराने के लिए लाने के बजाए झाड़ फूंक कराने को ले गए। जब करीब 2-3 घंटे झाड़ फूंक कराने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी हालत बिगड़ती चली गई तब परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उमाशंकर के शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसकी दो पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।