फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Convicted prisoner's health deteriorates in jail; dies

Lalitpur: जेल में सजायाफ्ता बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत, पांच माह से पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ था बंद

Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

करीब तीन दिन पूर्व मृतक को बुखार आने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसने पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Lalitpur: Convicted prisoner's health deteriorates in jail; dies
जिला कारागार, ललितपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे सजायाफ्ता बंदी 63 वर्षीय नंदू कुशवाहा निवासी ग्राम डोंगराखुर्द थाना नाराहट की बुधवार की सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि नंदू 1 फरवरी 2026 को एनडीपीएस के मामले में उसे व उसकी पत्नी बरखेरा बाई, पुत्र मिठ्ठू और पुत्रबधू चंदा को 12 साल की सजा होने और 1.20 लाख का अर्थदंड लगाए जाने के बाद जेल में लाया गया था। तभी से वह जेल में निरुद्ध चल रहा था। करीब तीन दिन पूर्व उसे बुखार हुआ तो जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह नंदू ने जेल चिकित्सक से पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की। चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया, इस बीच वह अचेत हो गया। आनन फानन उसे मेडिकल काॅलेज रिफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत होने की सूचना उसके गांव डाेंगराखुर्द  में उसके अन्य तीन पुत्रों तक पहुंचा दी गई है। साथ में जेल में निरुद्ध चल रही पत्नी, पुत्र व पुत्रबधू को भी इस बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी देते जेल अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed